फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ‘भू-कानून का मुद्दा उठने के बाद राज्य मेें चार गुना बढ़ गई जमीनों की खरीदफरोख्त’

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। मूल निवास स्वाभिमान रैली से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक में 18 फरवरी को आयोजित होने वाली मूल निवास स्वाभिमान रैली को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। इस मौके पर विभिन्न संगठनों ने इसे गैर राजनीतिक मुद्दा व प्रदेश हित में बताते हुए समर्थन देने की घोषणा की। कहा कि भू-कानून का मुद्दा उठने के बाद कोटद्वार समेत पूरे राज्य मेें जमीनों की खरीदफरोख्त के मामले चार गुना बढ़ गए हैं।
सिताबपुर स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में यूकेडी के संरक्षक डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि मूल निवास 1950 की मांग का सभी को सैद्धांतिक रूप से समर्थन करना चाहिए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद डबराल व पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत ने कहा कि मूल निवास पहाड़ वासियों का हक है और इस पर बाहरी लोगों का कोई हक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राज्य मंत्री जसबीर राणा, महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, प्रमोद काला ने भी विचार रखे। बैठक में दीप्ति दुदपुड़ी, वीपी भट्ट, महेंद्र सिंह रावत, अधिवक्ता अनिल खंतवाल, प्रवेश रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रमेश भंडारी, आशुतोष नेगी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल, विनय भट्ट आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें