फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पोस्टर प्रतियोगिता में गौरव और भाषण में प्रज्ज्वल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की एनएसएस इकाई की ओर से भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशाें के क्रम में युवा संवाद- इंडिया /2047 कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में गौरव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कर्नल चंद्रपाल सिंह पटवाल (से.नि.) ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना के लिए हमें महाविद्यालय स्तर पर योगदान देना होगा। इस मौके पर 2047 में मेरे सपनों का भारत शीर्षक पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में गौरव, बादल चौधरी, आशी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

भारत को विस्तृत राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रज्ज्वल, आभास, धरा रावत क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। क्षितिज नेगी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। प्रतियोगिता में नौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक की भूमिका डॉ. अजीत कुमार, डॉ. नवरत्न सिंह, डॉ. चंद्रप्रभा भारती, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. भगवत रावत, डॉ. अंशिका बंसल ने निभाई।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. एमडी कुशवाहा, डॉ. आशा देवी, डॉ. पीएन यादव, डॉ. बीसी शाह, डॉ. सुशील बहुगुणा, डॉ. प्रवीण जोशी, एनएसएस इकाई के सभी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोशनी असवाल ने किया।
फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें