फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के कारण नहीं मिल पा रही खाता खतौनी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूलेख डाटा इंट्री ऑपरेटर महासंघ की हड़ताल के कारण तहसील में लोगों को खाता खतौनी नहीं मिल पा रही है। लोग खाता खतौनी लेने के लिए तहसील के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

भूलेख डाटा एंट्री आपरेटरों की नियमावली तैयार करने सहित कई मांगों को लेकर भूलेख डाटा एंट्री आपरेटर गत 12 अगस्त से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण जिले के सभी तहसीलों में लोगों को खाता खतौनी की नकल नहीं मिल पा रही है। कोटद्वार तहसील में दोनों कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर हैं। कई लोगों को भूलेख डाटा एंट्री ऑपरेटरों की हड़ताल की जानकारी नहीं है, जिससे लोगों को बिना काम के लौटना पड़ रहा है। वहीं एसडीएम योगेश मेहरा का कहना है कि लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए अग्रिम आदेशों तक रजिस्ट्रार कानूनगो प्रदीप डोभाल को खाता खतौनी जारी करने का काम सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें