फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी बहुखंडी 14वीं बार अध्यक्ष निर्वाचित

विज्ञापन
उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन गढ़वाल इकाई के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन गढ़वाल क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में जेपी बहुखंडी लगातार 14वीं बार अध्यक्ष चुने गए। नैन सिंह सौंद क्षेत्रीय मंत्री बने हैं। कुल 11 पदों के लिए हुए इस चुनाव में सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने से सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव में प्रतिभाग करने के लिए पौड़ी, हरिद्वार, कर्णप्रयाग और कोटद्वार प्रभागों से प्रतिनिधि पहुंचे थे।
विज्ञापन

कोटद्वार में क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय परिसर में शुक्रवार को वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के द्विवार्षिक चुनाव हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद बहुगुणा और सहायक चुनाव अधिकारी सूरत सिंह बंगारी ने चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाई। क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर जेपी बहुखंडी, क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार, क्षेत्रीय मंत्री पद पर नैन सिंह सौंद, संयुक्त मंत्री पद पर प्रेमचंद्र घिल्डियाल, संगठन मंत्री पद पर दलीप सिंह रावत, कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र भंडारी, प्रचार मंत्री पद पर राजवीर चौधरी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। कार्यकारिणी सदस्य के दो पदों पर नरेंद्र सिंह बिष्ट और मुकेश बड़थ्वाल निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने संगठन, विभाग और कर्मचारी हित के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूरण सिंह राठौर, महिपाल राम, गणेश जुयाल, वेगराज सिंह, दलबीर सिंह रावत, अनिता रावत, प्रमोद कुमार, मधुबाला रौथाण, सुशीला देवी, नरदेव सिंह राणा, अश्वनी कुमार, इगेंद्र सिंह और प्रदीप घिल्डियाल समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें