फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जेल चला जाऊंगा, इससे शादी नहीं करूंगा’

Mon, 15 Jul 2013 09:16 PM IST
देहरादून/अंकित चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अनजान नंबर पर एक बार बात हुई। इसके बाद मोबाइल पर प्यार की पिंग इस कदर परवाना चढ़ी की युवती के प्यार में दीवाना हुआ युवक टिहरी जिले से दून खींचा चला आया। दोनों तीन माह लिव इन रिलेशनशिप में रहे।
विज्ञापन


अब दोनों के संबंध में इस कदर दरार आ गई है कि प्रेमी उससे शादी के नाम पर जेल जाने को तैयार है। यह मामला रविवार को उस वक्त सामने आया जब एसएसपी कार्यालय में सीओ जया बलोनी के नेतृत्व में एच्छिक ब्यूरो की काउंसिलिंग चल रही थी।

मामले से जुड़ी लक्सर निवासी युवती जो पहले सऊदी अरब गई। वापस आने पर दून में जीजा के यहां आकर रहने लगी। करीब आठ माह पहले युवती के नंबर पर टिहरी जिले के युवक का अनजान नंबर से फोन आया। बस यहीं से दोनों के बीच लंबी बातों का दौर शुरू हो गया और कहानी प्यार तक पहुंच गई।
विज्ञापन


तीन माह पहले युवक जाखन में तहेरे भाई के साथ रहने लगा। कुछ दिन बाद ही युवती भी उसके घर आ गई। करीब तीन माह तक साथ रहने के बाद अब दरार पड़ गई।

युवती तो शादी के लिए तैयार है लेकिन युवक का इतना खफा है कि वह शादी के कह रहा है जेल जला जाऊंगा, लेकिन शादी नहीं करूंगा। युवक का आरोप है कि युवती ने पहले भी विदेश में एक युवक से शादी की थी।

ऐसे भी मामले
काउंसिलिंग में 21 दंपतियों को बुलाया गया था। तय समय में केवल 15 पर ही सुनवाई हो सकी है। बाकि को अगली डेट दी गई है। सीओ सिटी जया बलोनी ने बताया कि दो मामले ऐसे भी हैं जिनमें पति पत्नी को साथ रखने के तैयार है। लेकिन दोनों मामलों में पत्नी मुकदमा दर्ज करने पर अड़ी हुई है। ऐसे ही एक मामले में युवती के परिजन समाधान के बाद मुकदमे पर अड़े हैं।

सॉरी पर है रार
एच्छिक ब्यूरो में केवल सॉरी बोलने की रार का भी एक मामला चला रहै। दून निवासी युवती की शादी हरियाणा में हुई। जहां घरेलू विवाद के बाद बहू को उसके ससुर ने किसी बात पर फटकार लगा दी और तब दोनों पक्षों में विवाद चल गया है।

मामले में विवाहिता और उसके पिता अड़े हैं कि जब तक लड़के के पिता सॉरी नीं बोलेंगे वह ससुराल नहीं जाएगी। वहीं लड़के पिता भी सॉरी नहीं बोलने पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें