उत्तराख्ांड के पूर्व सीएम निशंक की प्रधानमंत्री से मुलाकात को भी पार्टी के भीतर अलग अलग चश्मों से देखा जा रहा है। यह कार्यक्रम पार्टी का नहीं बल्कि निशंक का व्यक्तिगत था। लेकिन सवाल यह है कि पार्टी के सभी नेता एक साथ प्रधानमंत्री से मिलने क्यों नहीं गए।
इससे पार्टी के भीतर अलग अलग तरह की रायशुमारी हो रही है। नेताओं के बयान भी अलग अलग हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि विगत दिवस पीएम कार्यालय से काफी विलम्ब से संदेश मिला। ज्यादातर नेता इधर उधर थे इसलिए साथ नहीं जा सके।
उधर, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट का कहना है कि यह कार्यक्रम निशंक का व्यक्तिगत था। पार्टी का होता तो बेहतर था लेकिन अभी भी कोई बुराई नहीं है। समय से सूचना मिलती तो और लोग भी साथ जा सकते थे।
लेकिन निशंक ने व्यक्तिगत तौर पर मिलकर ही सही लेकिन राज्य के हित की बात की है। इसलिए यह मायने नहीं रखता कि कार्यक्रम किसका था। यह महत्वपूर्ण है कि मुद्दा राज्यहित का है या नहीं।
उधर, प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पीएम से मुलाकात का कार्यक्रम डा.निशंक का व्यक्तिगत था। उन्होंने इस बारे में पार्टी को अवगत भी करा दिया था। लेकिन प्रोग्राम पार्टी का नहीं था।