रक्षा सेवाओं में भर्ती संबंधी अग्निपथ योजना के विरोध के बीच सरकार ने अधिकतम उम्र सीमा बढ़ा दी है। उम्र सीमा बढ़ाने पर युवाओं ने इसे स्वागत योग्य फैसला बताया है। कहा कि कोरोनाकाल में पिछले दो साल में सेना में भर्ती की प्रक्रिया बाधित रही है। उम्र सीमा बढ़ाए जाने से अधिक युवाओं को योजना का लाभ मिलेगा।
अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रेलगाड़ियों में आगजनी, सार्वजनिक और पुलिस के वाहनों में आग लगाकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। घटनाओं के बीच सरकार ने वर्ष 2022 के लिए इस प्रक्रिया के तहत भर्ती की उम्र पूर्व में घोषित 21 से बढ़ाकर 23 साल कर दी है।
अग्निपथ योजना में उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र सीमा 21 साल से 23 साल किए जाने के फैसले का युवाओं को फायदा होगा जो पहले उम्र सीमा के दायरे से बाहर हो गए थे। इस पहल के लिए प्रधानमंत्री का आभार है।
- अभिषेक
युवाओं को नौकरी देने की यह पहल बहुत अच्छी है। बीते 2 साल कोरोना के चलते छात्र और युवा काफी परेशान रहे। पर्याप्त संख्या में नौकरी नहीं निकाली गई। ऐसे में सरकार के द्वारा उम्र सीमा बढ़ाने जाने की इस पहल का स्वागत है।
- धीरज
प्रधानमंत्री द्वारा अग्निपथ योजना में अधिकतम उम्र दो साल बढ़ाकर युवाओं को एक नई ऊर्जा दी गई है। वह बहुत अच्छा है। युवाओं के हित में है। इससे बेरोजगारी दूर होगी। - राहुल
मिशन अग्निपथ का जो फैसला लिया है वह ऐतिहासिक है। जिससे युवाओं को सेना में काम करने का मौका मिलेगा। अब उम्र सीमा बढ़ाकर अच्छा निर्णय लिया है। इस योजना से युवाओं को सेना से जुड़ने का बेहतर मौका मिलेगा।
- अभिनव