फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अतिक्रमण हटाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :
विज्ञापन

हरिद्वार। महानगर युवा इंटक के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और शहर में लग रहे जाम के बारे मे अवगत कराया। कार्यकर्ताओ ने कहा कि शहर से अतिक्रमण नहीं हटाये जाने के चलते आए दिन जाम लग रहा है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन ने कहा कि हरिद्वार में भीड़भाड़ वाला चौराहा और मुख्य चौराहे पर ठेले खोमचों से जाम लग रहा है। उन्होंने प्रत्येक वीकेंड पर शहर के पैक होने की समस्या और गली कूचों में लगने वाले जाम से आम नागरिक को त्रस्त बताया। कहा कि यदि अतिक्रमण की जड़ चौक और चौराहों पर फास्ट फूड और चाट आदि के ठेले कहीं व्यवस्थित कर दिए जाएं तो जाम की समस्या कुछ हद तक दूर हो सकती है। ज्ञापन सौंपने वालों में वीरेंद्र भारद्वाज, जगदीश, एडवोकेट मंजू रानी, अशोक पाठक, पूजा अरोरा, एडवोकेट लक्ष्मी मिश्रा, राव फरमान, फैयाज अली, नितीन तेश्वर, आकाश, अरमान, महेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें