फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रात में बारिश दिन में हवा चलने से धान की फसल गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

- इन दिनों कम समय में तैयार होने वाली धान की फसल के लिए बारिश नुकसानदायक
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। शुक्रवार को बारिश के साथ तेज हवा से खेतों में धान की फसल गिर गई है। इससे फसल का दाना खराब होने अंदेशा बना हुआ है। पिछले माह बाढ़ के पानी से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई थीं। किसानों ने अगेती किस्म के धान की फसल लगाई जब वह पकने को तैयार होने लगी तो हवा के झोंके और बारिश के चलते नुकसान हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के शाहपुर, बादशाहपुर, शेरपुर, भट्टीपुर, भोवापुर, नसीरपुर कलां, धारीवाला, हरसीवाला, टिकौला, रानीमाजरा, चांदपुर, शिवगढ़, फूलगढ़, गोविंदगढ़, दुर्गागढ़, पदार्था, धनपुरा, नई कुंडी, घिस्सूपुरा आदि क्षेत्र में बारिश के साथ तेज हवा से खेतों में धान की फसल भूमि पर गिर गई है। किसान सुशील कुमार, राधेलाल, सुरवीर, सोनू कुमार, सुनील धीमान, शकील अहमद आदि का कहना है कि पिछले माह बाढ़ के पानी से खेतों में फसलें बर्बाद हो गई थीं। अभी तक उसका मुआवजा नहीं मिला है। इधर धान की फसल के नुकसान से उन्हें इस वर्ष आर्थिक तौर पर भी परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें