फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त से मिला आप का प्रतिनिधि मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम आयुक्त से मिलकर एक ज्ञापन ऑटो रिक्शा वालों से लिए जा रहे शुल्क को लेकर दिया। नगर आयुक्त ने एक सप्ताह के भीतर नई प्रक्रिया लागू करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि काफी दिन से बैटरी रिक्शा और ऑटो चालकों से 10 रुपये प्रति चक्कर और 40 रुपये प्रतिदिन और 200 रुपये महीना टोकन शुल्क लिया जा रहा था। जिससे ऑटो और बैटरी रिक्शा चालक परेशान थे। इस दौरान पूर्व जिला सचिव और वरिष्ठ नेता अनिल सती युवा मोर्चा अध्यक्ष किरण दुबे, युवा मोर्चा अध्यक्ष रानीपुर गगन वर्मा, वीरेंद्र कुमार शामिल रहे । संवाद
किशोरी दास वाजपेयी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
हरिद्वार। देश के प्रख्यात व्याकरणाचार्य पाणिनी आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की 41वीं पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के तत्वावधान में उनकी कर्मस्थली कनखल जाकर मनाई गई। पत्रकारों ने किशोरी दास वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद प्रेस क्लब परिसर में स्थापित किशोरी दास वाजपेयी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र नाथ गोस्वामी, महासचिव राजकुमार, रजनीकांत शुक्ला संजय आर्य, त्रिलोक चंद भट्ट, बालकृष्ण शास्त्री, अमित कुमार गुप्ता, महेश पारीक, अवधेश शिवपुरी, रामेश्वर दयाल शर्मा, संदीप शर्मा, डॉ. हिमांशु द्विवेदी, सूर्यकांत वेलवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें