फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसंत्तियों के विवाद छोड़ेंगे नहीं जड़ में जाकर करेंगे समाधान: योगी

विज्ञापन
हरिद्वार में सीएम पुष्कर सिंह धामी को होटल अलकनंदा की चाबी सौंपते उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम समस्या को बीच में नहीं छोड़ते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यही बात सीखी है कि समस्या की जड़ तक जाकर उसका समाधान किया जाए। इसी सीख से हरिद्वार में होटल अलकनंदा उत्तराखंड को सौंपकर अब उत्तर प्रदेश भागीरथी पर्यटक आवास गृह से अपनी यात्रा शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच बाकी परिसंपत्तियों के बंटवारे के विवाद को भी संवाद के जरिये जल्द ही सुलझाया लिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को यह बात अलकनंदा घाट स्थित होटल अलकनंदा के पास बने उत्तर प्रदेश सरकार के भागीरथी पर्यटक आवास गृह के लोकार्पण समारोह के दौरान कही। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने होटल अलकनंदा की चाबी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी। अलकनंदा होटल का संचालन उत्तराखंड सरकार से हुए पूर्व समझौते के तहत अभी तक उत्तर प्रदेश सरकार कर रही थी। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब होटल अलकनंदा की परिसंपत्ति उत्तराखंड की हो गई है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 21 साल से संपत्ति बंटवारे के जो विवाद सुप्रीम कोर्ट में चल रहे थे। 2017 में जब वह सीएम बने तो एक सप्ताह भी नहीं हुआ था कि होटल अलकनंदा की परिसंपत्ति के विवाद को लेकर न्यायालय ने तीखी टिप्पणी थी। अफसरशाही की टाल मटोल की प्रवृत्ति रहती है। उन्होंने संवाद के जरिये होटल अलकनंदा के विवाद को हल करने का अथक प्रयास किया। न्यायालय की टिप्पणी के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ बैठकर संवाद के जरिये समाधान का रास्ता निकाला।
विज्ञापन

योगी ने कहा कि उत्तराखंड में ईको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं से युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार दिया जा सकता है। यहां चारधाम के साथ ही अनेक उत्सव वर्षभर होते हैं। हरकी पैड़ी पर तो हर दिन ही गंगा स्नान के लिए लाखों लोग आते हैं। ऐसे में होटल अलकनंदा उत्तराखंड के विकास को आगे ले जाने में सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने 21 साल में बहुत विकास किया है। उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड भले ही अलग राज्य बन गया हो। लेकिन इसके भाव और भावनाएं एक हैं। उन्हाेंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन और विकास को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहायता और सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, यूूपी के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नगर विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान आदि मौजूद रहे।
कैलाश मानसरोवर यात्रा सड़क मार्ग से कराएंगे : धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड 22वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। उत्तराखंड अब डबल नहीं ट्रिपल इंजन से विकास कर रहा है। जिसमें पहली मोदी, दूसरी योगी और तीसरी उत्तराखंड की सरकार है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस ट्रिपल इंजन से कैलाश मानसरोवर की यात्रा भी सड़क मार्ग से कराएंगे। उन्होंने कहा कि योगी उत्तराखंड में पैदा हुए हैं, उनके कर्मभूमि क्षेत्र की सीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भी सीखने की प्रक्रिया में हैं। उत्तराखंड के विकास के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। कहा कि योगी आदित्यनाथ से पलायन व अन्य कई मुद्दों पर वार्ता हुई है। यह यात्रा मिलकर गंतव्य तक पहुंचाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें