फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में लागू करेंगे दिल्ली मॉडल: गौतम

विज्ञापन
ज्वालापुर ग्राम गढ़मीरपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते आप पार्टी के कैबिनेट मंत्री राजेंद्? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्रपाल गौतम ने सोमवार को हरिद्वार में देवभूमि जनसंवाद जनसभा की। उन्होंने कहा कि 21 साल में प्रदेश का समुचित विकास न होने के लिए कांग्रेस और भाजपा बराबर की दोषी हैं। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में दिल्ली मॉडल लागू करेगी और समग्र विकास करेगी।
विज्ञापन

ज्वालापुर ग्राम गढ़मीरपुर सदर गेट में आयोजित जनसभा में गौतम ने कहा कि आप के सत्ता में आते ही हर घर को 300 यूनिट फ्री बिजली और हर हाथ को रोजगार दिया जाएगा। उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार फेल हो गई है। पिछले साढे़ चार सालों में मुख्यमंत्री बदलने के अलावा कोई काम नहीं हुआ है। चुनाव नजदीक हैं तो मुख्यमंत्री कोरी घोषणाएं कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। प्रदेश के संसाधनों पर आज भी यूपी का अधिकार है। प्रदेश में आप की सरकार बनने पर प्रदेश के संसाधनों पर पहला हक उत्तराखंड के लोगों का होगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के स्कूलों की दुर्दशा है। पढ़ाई चौपट है। ऐसे में बच्चों का भविष्य कैसे अच्छा होगा। इस अवसर पर प्रवीण कुमार सहप्रभारी एवं विधायक जंगपुरा, प्रशांत राय प्रभारी रानीपुर, नरेश शर्मा प्रभारी हरिद्वार ग्रामीण, प्रेम सिंह कार्यकारी अध्यक्ष तराई क्षेत्र, हेमा भंडारी महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, राजाराम गौतम सेंट्रल ऑब्जर्वर, प्रवीण चौधरी जिला संगठन मंत्री, ममता सिंह महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष और अनिल सती सदस्य चुनाव संचालन समिति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें