फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा प्रबंधन निस्तारण को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के सहयोग से सामाजिक संस्था साहस ने गंगा में प्लास्टिक कचरे के प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से एक कार्यशाला की। इसमें कूड़ा प्रबंधन निस्तारण का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में हुई कार्यशाला में धर्मनगरी से श्री गंगा सभा, बीइंग भगीरथ, रोटरी क्लब, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण समिति, आश्रम संचालकों और कुछ प्रमुख स्कूलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि शहर बड़े-बड़े आयोजनों, जैसे भंडारे, मेले, कुंभ, कांवड़ और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए प्रसिद्ध है। आए दिन ऐसे बड़े आयोजनों के कारण उत्पन्न कूड़ा एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आता है। इसके समाधान के लिए ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रमों के अपशिष्ट प्रबंधन के लिए निर्माण किया जाना है। कहा कि सामूहिक रूप से ही बेहतर कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था की जा सकती है। इस दौरान एक स्टॉल के जरिए आयोजनों में उपयोग होने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक के सामान जैसे प्लेट, दोने, स्ट्रॉ आदि के कुछ पर्यावरणीय अनुकूल विकल्प भी सुझाए गए। उनके कूड़े से किस प्रकार संसाधन की प्राप्ति की जा सकती है, इन बातों पर भी प्रकाश डाला गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण समिति के संयोजक विपिन कुमार, सुनीत, शिखर पालीवाल, विकास और मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें