फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां गंगा की शक्ति से वंदना ने रचा इतिहास: पालीवाल

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया का स्वागत करते कांग्रेस के वरिष्? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी ने ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास रचने वाली हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया। प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने वंदना कटारिया को शॉल ओढ़ाया व फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि हरिद्वार की बेटी वंदना ने दुनिया में धर्मनगरी का नाम रोशन किया है। इससे हरिद्वार का आम जनमानस खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि वंदना कटारिया को मां गंगा ने जो शक्ति दी है वंदना ने उसे साबित कर दिखा दिखाया। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा हमें वंदना कटारिया पर नाज है। स्वागत करने वालों में प्रदेश सचिव एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र, प्रदेश प्रदेश सचिव दिनेश पुंडीर, यशवंत सैनी, गुलबीर सिंह, किशन कुमार जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें