श्री निरंजनी रामलीला संस्था की ओर से चरण पादुका मंदिर में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वैक्सीनेशन एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया।
श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि कोरोना महामारी अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। हाल ही में ओमिक्रॉन वेरिएंट के रूप में कोरोना का खतरा फिर से बढ़ गया है। सभी को कोविड नियमों का पालन करना चाहिए। साथ ही वैक्सीन की दोनों डोज भी अवश्य लगवानी चाहिए। संस्था के सचिव भोला शर्मा एवं अमित बोरी ने कहा कि कोरोना से बचना है तो वैक्सीन जरूर लगवाएं। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच भी अवश्य कराएं। मेट्रो अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा नाक, कान, दांत, शुगर, बीपी आदि की जांच कर परामर्श भी दिया गया। शिविर में मेट्रो अस्पताल के चिकित्सक अमित रावत, अंकुर, राकेश रावत, यश उपाध्याय, जिम्स फ्रांसिस ने मरीजों की जांच की। इस अवसर पर नवीन नौटियाल, मोहित राजपूत ने सहयोग प्रदान किया।