फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी ट्रांसफर सेंटर संचालक से दो लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मनी ट्रांसफर सेंटर संचालक की दुकान में घुसकर तमंचे के बल पर तीन युवकों ने दो लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। बैग में डीएल, एटीएम कार्ड, मोबाइल भी थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के मुताबिक विपिन कुमार निवासी गांव सलेमपुर थाना रानीपुर ने पुलिस को बताया कि 15 फरवरी की रात सवा नौ बजे उनकी दुकान पर तीन लड़के आए। इन युवकों में से एक के हाथ में तमंचा था। इन युवकों ने तमंचे के बल पर डराते हुए रुपयों से भरा बैग लूट लिया। पीड़ित ने बताया कि बैग में दो लाख रुपये की नकदी, मोबाइल, डीएल और एटीएम कार्ड भी था। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद वह घबरा गए थे। इसके चलते वह पुलिस को घटना की सूचना नहीं दे पाए थे। पीड़िता का कहना है कि घटना की रिकॉर्डिग सीसीटीवी में कैद है। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें