फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन से जुड़े ट्रैक्टर-ट्राली मालिकों का धरना

विज्ञापन
शाहपुर में धरना देते ट्रैक्टर-ट्राली के मालिक। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
शाहपुर में गंगा से खनन सामग्री ढोने वाले ट्रैक्टर-ट्राली मालिकों ने किराया बढ़ाने और अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग को लेकर शनिवार से धरना-प्रदर्शन किया। वाहन स्वामियों ने कहा कि वन विकास निगम के भोगपुर स्थित खनन पट्टे से खनिज सामग्री स्टोन क्रशरों में जाती है। खनन सामग्री आसपास के कई गांवों के ट्रैक्टर-ट्राली मालिक अपने वाहनों से ढोते हैं।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली मालिकों ने कहा कि स्टोन क्रशर संचालक वाहन स्वामियों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न कर रहे हैं। वाहन स्वामियों को बीस रुपये प्रति क्विंटल खनन सामग्री ढोने का किराया दिया जाता है। जबकि बढ़ती महंगाई को देखते हुए वाहन स्वामी 25 रुपये प्रति क्विंटल की मांग कर रहे हैं। डीजल की बढ़ती कीमत, वाहनों में नुकसान और चालक व परिचालक के खर्चों की पूर्ति नहीं हो रही है। किराया कम होने से अपने ट्रैक्टर-ट्राली की किश्त भी जमा नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर सौराज सैनी, विपिन सैनी, मुराद अली, अरुण राठी, धीर सिंह कश्यप, नीटू सैनी, कंवरपाल सैनी, फिरोज अली, राजू सैनी, सर्वेंद्र शर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें