- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपी जेल भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में गांजे की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सोमवार को पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी एक महिला और एक युवक के गांजा बेचने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश देते हुए दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से गांजा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी विजय चौधरी निवासी ग्राम गोपालपुर थाना नहटौर जनपद बिजनौर हाल राजीव नगर कॉलोनी के कव्जे से एक किलो 160 ग्राम और विमला देवी निवासी आदर्श नगर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश हाल राजीव नगर कॉलोनी के कब्जे से एक किलो 40 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। दोनों को जग्गू घाट लाल मंदिर कॉलोनी से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।