फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 अक्टूबर को हरिद्वार में तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा 18 अक्तूबर को हरिद्वार से शुरू होगी। यात्रा के स्वागत के लिए आप कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक की गई।
विज्ञापन

महिला प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने बताया कि 18 अक्तूबर को तिरंगा यात्रा हरकी पैड़ी से लेकर लालतारो पुल चौक तक पैदल आएगी। यात्रा का नेतृत्व आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल करेंगे। तिरंगा यात्रा छह दिन चलेगी और जिले की सभी विधानसभाओं में जाएगी। हेमा भंडारी के बताया कि यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। यात्रा के दौरान छोटी-बड़ी सभाएं होंगी। आप के जिला सचिव अनिल सती ने बताया कि तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केजरीवाल रोजगार गारंटी योजना को लेकर युवा में उत्साह है। दावा किया कि पिछले छह दिन में प्रदेश के 1,59542 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
अशोक कुमार समर्थकों के साथ आप में शामिल
बैटरी रिक्शा यूनियन के नेता एवं पूर्व प्रधान अशोक कुमार कश्यप ने दर्जनों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने सदस्यता दिलाते हुए कहा कि अशोक कश्यप की सामाजिक कार्यों में सहभागिता रहती है।
विज्ञापन

जिलासचिव अनिल सती ने सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अशोक कश्यप का क्षेत्र में खासा प्रभाव है। उन्होंने आप पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर सदस्यता ली है। अशोक कश्यप ने कहा कि उन्होंने समर्थकों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली है। पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस दौरान सोशल मीडिया प्रभारी पुलकित गोयल, गीता देवी, राकेश यादव, साहूकार सिंह, सुधीर गुप्ता, प्रेम यादव, धर्मवीर, विजय कुमार, दिनेश महावर, पिंटू राम, राजेश अग्रवाल, ओमपाल सिंह, दीपक कुमार, कार्तिक, हरिओम, चेतन यादव, ब्रिज गोपाल और सूरज नारायण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें