फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 मिनट में हरिद्वार से लक्सर पहुंची स्पीड ट्रायल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर अब 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी। शुक्रवार को स्पीड ट्रायल ट्रेन को इस मार्ग पर 121 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया गया। सुबह नौ बजे से पांच बजे तक ट्रैक पर कई बार स्पीड ट्रायल ट्रेन को दौड़ाया गया। पहले लक्सर से हरिद्वार ट्रेन को पहुंचने में 30 मिनट लगते थे। अब यह समय 20 मिनट के करीब पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

हरिद्वार-लक्सर रेल मार्ग पर अब तक ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती है। ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए शुक्रवार को स्पीड ट्रायल किया गया। सुबह करीब 9:36 बजे हरिद्वार से ट्रेन चली जो लक्सर रेलवे स्टेशन पर 9:58 बजे, यानी मात्र 18 मिनट में पहुंच गई। वहीं ट्रेन हरिद्वार के लिए लक्सर से प्लेटफार्म नंबर तीन से 12:10 मिनट पर चली जो हरिद्वार में 12: 30 मिनट पर पहुंच गई। उसे हरिद्वार पहुंचने में 20 मिनट का समय लगा। रेलवे ट्रैक की जांच के लिए सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक रेल अधिकारी बैठकर निरीक्षण करते रहे। ट्रायल के लिए ओएमएस (ऑक्सीलेटर मॉनीटरिंग सिस्टम) मशीनें लाई गईं थीं।
सीनियर डीसीएम मुरादाबाद मंडल सुधीर सिंह ने बताया कि कुल 54 किलोमीटर का ट्रायल किया गया है। इसमें 27 अप और 27 किलोमीटर डाउन था। शुक्रवार को होने वाले ट्रायल से पहले ही बृहस्पतिवार को रेलवे ने सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से लोगों से अपील की थी कि रेल ट्रैक के किनारे न जाएं। ट्रायल में सीनियर सेक्शन इंजीनियर विक्रम सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर हेड क्वार्टर बड़ौदा हाउस राजवीर सिंह, एडीएन हरिद्वार गणेश चंद, एडीएन रुड़की राकेश कुमार आदि शामिल रहे। एसएसई विक्रम सिंह ने बताया कि स्पीड ट्रायल सफल रहा है।
विज्ञापन

रेल स्पीड ट्रायल के दौरान हादसा बचा
लक्सर। लक्सर से हरिद्वार स्पीड ट्रायल ट्रेन के दौरान बहादरपुर रेलवे फाटक पर एक गन्ने से भरा ट्रक फंस गया। गनीमत रही कि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने ट्रक को किसी तरह पीछे कराकर पटरी से हटाया। लक्सर से हरिद्वार के लिए स्पीड ट्रायल के लिए ट्रेन जैसे ही हरिद्वार के लिए लक्सर रेलवे स्टेशन से चलने को तैयार हुई तो बहादुरपुर रेलवे फाटक पर गन्ने से भरा ट्रक हाईटगेज लाइन के बीच में फंस गया। मौके पर मौजूद जीआरपी के जवानों ने स्टेशन पर मामले की जानकारी दी। साथ ही किसी तरह ट्रक को पीछे कर लाइन से हटाया। इसके बाद ट्रेन को लक्सर से रवाना किया गया। रेल पथ निरीक्षक लक्सर ऋषिपाल ने बताया कि ट्रक गन्ने से भरा हुआ था जो रेलवे लाइन के पास बने हाइटगेज के बीच फंस गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें