विधानसभा चुनाव के लिए परिवहन विभाग वाहनों की व्यवस्था में जुटा हुआ है। वाहनों का अधिग्रहण कर लिया गया है, लेकिन चुनाव में वाहन उपलब्ध नहीं कराया तो संबंधित वाहन स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज वाहन जमा कराने का आखिरी दिन है। एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत ने बताया कि पुलिस, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के लिए बड़ी संख्या में स्कूली वाहन, ट्रक और अन्य छोटे वाहनों की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव में वाहनों के लिए पूर्व में ही वाहन स्वामियों को अधिग्रहण भेजे गए थे। इसके बाद भी वाहन स्वामियों ने चुनाव में अपने वाहन उपलब्ध नहीं कराए तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।