जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान समेत तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। जनपद के सभी 1675 बूथों पर जयंती कार्यक्रम आयोजित हुए।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे। हरिद्वार विधानसभा के मोहल्ला काशीपुरा, श्रवणनाथ नगर, हरीनगर और नया हरिद्वार के बूथों पर विचार गोष्ठी हुई। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण में संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय चिंतन परंपरा में दीनदयाल उपाध्याय का विशेष स्थान है। इस अवसर पर पार्षद मोनिका सैनी, सचिन बेनीवाल, शिवकुमार शर्मा, दीनदयाल गुप्ता, राहुल अग्रवाल, कश्मीरी लाल, धीरज, अनुज, सोनिया, सुनीता देवी, राखी, सरला और प्रशांत घाघट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
--------------
रानीपुर क्षेत्र में चलाया महास्वच्छता अभियान
नगर पालिका शिवालिक नगर अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में भेल और टिहरी विस्थापित कॉलोनी के बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जयंती पर सेवा और समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत अटल वाटिका चौक से रानीपुर रपटे तक महास्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, सभासद रीना तोमर, उपाध्यक्ष हिमांशु अहलावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
---------
शक्ति केंद्र पर भी मनाई जयंती
लालढांग। ग्रामीण विधानसभा के बूथ संख्या छह पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। शक्ति केंद्र संख्या एक के संयोजक दिनेश चंद्र बडोला, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शैलेश सोढ़ी, इंदर सिंह, गजराज सिंह, मनोज कुमार प्रथम, मनोज कुमार द्वितीय, रणवीर सिंह, विजयपाल, चमन सिंह, गुड्डू भाई, सुरेश कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
---------------