फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका न लगवाने वालों की होगी काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का टीका न लगवाने वालों की काउंसिलिंग की जाएगी। इससे पहले आशाएं ऐसे लोगों से टीका लगवाने की वजह को जानेंगी। आशाओं को ऐसे लोगों की सूची तैैयार करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में अब भी करीब दो लाख लोगाें को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगी है। शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करना स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किल हो रहा है। अब आशाओं से टीकाकरण न कराने वाले लोगों से फीड बैक लेकर वजह पूछने की जानकारी मांगी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वह टीका न लगवाने वालों के घर जाएं और उनसे पूछे कि आखिरकार वह टीका क्यों नहीं लगवाना चाहते हैं।
एसीएमओ डॉ. अजय कुमार ने बताया कि आशा कार्यकर्ता उन लोगों की सूची भी तैयार करेंगी, जो क्षेत्र की जनसंख्या के लक्ष्य में दर्ज तो हैं, लेकिन नौकरी या दूसरे कार्यों से बाहर रहते हैं। बीमारी और बिना दस्तावेज वालों की भी अलग से सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें