फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमाता की सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं : हरिचेतनानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सप्तऋषि क्षेत्र के श्रीकृष्ण माध्वाचार्य मंदिर में शुक्रवार को गोशाला का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि गाय हमारी माता है। गोमाता की रक्षा और सेवा से बढ़कर कोई दूसरा महान पुण्य नहीं है।
विज्ञापन

सप्तऋषि क्षेत्र के हरिपुरकलां में स्थित पेजावर मठ के श्रीकृष्ण माध्वाचार्य मंदिर में कार्तिक मास की अक्षय आंवला नवमी पर मठ प्रांगण में गोशाला का भूमि पूजन का आयोजन हुआ। भूमि पूजन हरि सेवा आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद गिरि (बड़ा उदासीन अखाड़ा) ने किया। इस दौरान पूज्य पेजावर मठ के ब्रह्मलीन स्वामी विश्वेष तीर्थ स्वामी को याद किया गया। स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ ने कहा कि गोशाला का निर्माण पेजावर श्री की सूक्ष्म चेतना और प्रेरणा से संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी विश्वेश तीर्थ ने भारत सरकार से भी संपूर्ण राज्यों में गोसेवा आयोग के गठन का प्रस्ताव दिया था। इस अवसर पर आश्रम के प्रबंधक आचार्य मनोज जोशी, पवन, आचार्य बेंगेरि, श्रींगेश्वर भट्ट, शिवम भट्ट, धर्मानंद, पवन जोशी, नरेंद्र पाटीदार, कमल पटेल, विपिन और तुषार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें