- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पीड़ित ने तहरीर दी, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। बादशाहपुर में सोमवार की रात कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ कर 25 हजार की नकदी और हजारों रुपये का बीड़ी-सिगरेट आदि सामान चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए चोरों को तलाश शुरू कर दी है।
बादशाहपुर निवासी अमरेश अग्रवाल का कहना है कि वह हरिद्वार लक्सर राष्ट्रीय मार्ग के किनारे बादशाहपुर बस स्टैंड पर बारात घर के सामने खोखे में बीड़ी व सिगरेट आदि सामान बेचता है। वह पिछले कई सालों से शाम को बारात घर के कमरे में खोखे का सामान रख रहा है। सोमवार की शाम को बारात घर के कमरे में पीठ बाजार से वसूली के 25 हजार और बीड़ी-सिगरेट आदि सामान रखकर कमरे के दरवाजे का ताला लगा कर घर चला गया था।
जब वह मंगलवार की सुबह पहुंचता तो दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर रखी नकदी और बीड़ी-सिगरेट आदि सामान गायब था। फेरूपुर चौकी प्रभारी अशोक रावत का कहना है कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है।