फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर बात कर रही महिला से छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन पर बात कर रही मध्यप्रदेश की महिला के हाथ से एक युवक मोबाइल छीनकर भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक को पकड़ लिया गया और उसकी जमकर धुनाई की गई। इसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान के मुताबिक सुशीला गुप्ता उर्फ रिंकी केसरवानी निवासी गुप्ता कालोनी, रघुराजनगर जिला सतना मध्य प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आई थी। वह कनखल के हरेराम आश्रम में परिवार समेत ठहरी हुई है। 28 दिसंबर की शाम को वह अपने बच्चों के साथ अमरानंद घाट पर घूमने के लिए गई थी। बच्चे घाट पर खेल रहे थे और वह फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान एक युवक आया और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भागने लगा। महिला शोर मचाते हुए युवक के पीछे भागी। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने युवक का पीछा कर उसे सिंहद्वार के पास पकड़ लिया। इसके बाद युवक की जमकर धुनाई की। वो युवक को कनखल थाने लेकर पहुंचे। पूछताछ में युवक ने अपना नाम इमरान निवासी न्यू विष्णु कालोनी न्यू फाउंड्री गेट के पास बताया। युवक के पास से मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें