फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने मांगा न्यूनतम 450 रुपये गन्ना मूल्य

विज्ञापन
प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते किसान । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
भाकियू तोमर गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि उत्तराखंड में किसानों को 450 रुपये प्रति कुंतल गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाए। उन्होंने कृषि कानूनों को निरस्त करने समेत कई मांगों के लिए 26 से एसएसपी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता में चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि गन्ने की फसल को तैयार करने में लगातार लागत बढ़ रही है, लेकिन किसानों का कई सालों से गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में किसानों को गन्ने की खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। कहा कि किसानों के बकाये गन्ने का भुगतान मय ब्याज किया जाए। जिससे किसानों को राहत मिल सके। पुलिस थानों में किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
एसएसपी कार्यालय पर सभी मांगों के लिए धरना शुरू किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष विकेश चौधरी बालियान ने कहा कि किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। बैंकों में किसान क्रेडिट कार्ड बनाने में काफी परेशान किया जा रहा है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष जगदीश, सोमदत्त शर्मा, पवन त्यागी, आशु चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें