फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान से सिखों से लाया जा रहा भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) बनाया वह सही फैसला था। इसी कानून के तहत अफगानिस्तान से सिख हिंदुओं को भारत लाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर अफगानिस्तान से भारत आने वाले सिख और हिंदुओं को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को आजादी दिलाई। महिलाओं को मुख्य धारा में शामिल किया और 21वीं सदी में आजादी की सांस लेने का मौका दिया। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य के जगत में दुनिया की सबसे बड़ी स्कीम है। 50 करोड़ की आबादी को पांच लाख रुपये का हेल्थ कवर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी की इच्छाशक्ति से ही जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करके राज्य के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें