फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख व कार न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में आल्टो कार मिलने पर ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए पांच लाख रुपये एवं स्विफ्ट कार लाने की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। विवाहिता की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कनखल थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी विवाहिता ने शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी उत्कर्ष सिंह निवासी शिव मंदिर पंजाबी बाग हकीकतनगर सहारनपुर के साथ 9 फरवरी 2019 को हुई थी। विवाहिता का कहना है कि उसके पिता ने शादी के दहेज में ऑल्टो कार दी थी। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो सास मिथलेश तोमर, ससुर राजकुमार व पति उत्कर्ष ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। सामान को घटिया बताकर उसके साथ मारपीट करते हुए उसे पांच लाख रुपये व स्विफ्ट कार लेकर आने के लिए कहा। विवाहिता का आरोप है कि उसने 14 मार्च को कनखल थाना पुलिस के अलावा महिला हेल्पलाइन व एसएसपी कार्यालय में भी शिकायत दी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी दीपक कठैत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें