चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन से लेकर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से जिले में दस प्रेक्षकों की तैनाती की गई है। इन पर चुनाव संबंधी शिकायत कोई भी कर सकता है।
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के बाद कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। 14 फरवरी को मतदान होना है। इसको देखते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से जनपद में दस प्रेक्षक भेजे हैं। इनमें सात सामान्य प्रेक्षक हैं, जो चुनाव संबंधी सभी प्रकार की शिकायतों को विधानसभावार चुनेंगे। इसके अलावा एक पुलिस प्रेक्षक भी भेजे गए हैं, जो पुलिस संबंधी कार्य समस्त विधानसभाओं के देखे जाएंगे।
तीन लेखा प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं, जो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में रहकर प्रत्याशियों की ओर से किए जा रहे खर्चों पर नजर रखी जाएगी। अधिक खर्चा करने वाले प्रत्याशियों पर कार्रवाई की सके। इसके साथ यदि कहीं किसी को आचार संहिता का उल्लंघन करना पाया जाए तो उस पर भी प्रेक्षक सीधे कार्रवाई कर सकें। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए प्रेक्षक मतदान होने तक जनपद में ही तैनात रहेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीएल शाह ने आम लोगों से प्रेक्षकों को शिकायत करने की अपील की है।