डीपीएस स्कूल में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते शिक्षक।
- फोटो : HARIDWAR
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महिला और पुरुष टीमें बनाकर मैच खेले गए।
प्रधानाचार्य डा. अनुपम जग्गा ने मेजर ध्यानचंद के खेल एवं देश के सम्मान के प्रति समपर्ण के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि हमें भी अपने कार्यों के प्रति उसी जज्बे को कायम रख देश के निर्माण एवं सम्मान में योगदान देना चाहिए। कहा कि मेजर ध्यान चंद्र ने हॉकी में तीन बार ओलंपिक स्वर्णपदक जीताकर पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराया। इस मौके पर प्रशासनिक उपप्रधानाचार्य पविंदर सिंह और खेल विभागाध्यक्ष संजय वर्मा आदि मौजूद रहे। मा.सि.रि.