फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी समाज ने फूंका सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी समाज के युवकों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में समाज के लोगों ने सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया गया। चेतावनी दी कि यदि मुकदमे वापस नहीं किए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

रानीपुर मोड पर पुतला दहन के दौरान यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों की ओर से जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं भी किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कोई मुकदमा दर्ज नहीं कि गया, जबकि फेरूपुर में सैनी समाज के युवकों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन एक्ट में मुकदमा दर्ज करने से यह साफ है कि सरकार सैनी समाज को कोई महत्व नहीं देती है। उन्होंने कहा कि समाज के युवकों का राजनीतिक उत्पीड़न किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऑल इंडिया सैनी समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि समाज में मुकदमों को लेकर भारी असंतोष है। सरकार को आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सभा के जिलाध्यक्ष इंजीनियर करण सिंह सैनी ने कहा कि अब आंदोलन की तैयारी कर ली गई है। जिसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने कहा कि सरकार जनहित में मुकदमों को तत्काल वापस ले। इस मौके पर शुभम सैनी, अमित सैनी, संदीप सैनी, सुमित सैनी, रजनीश सैनी, विजय सैनी, अरविंद सैनी, जनेश्वर सैनी, वीरेंद्र सैनी, रविंद्र सैनी, छबीलदास सैनी, सत्यपाल सैनी, सहदेव सैनी, जसवंत सैनी, पंकज सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें