शिक्षक दिवस पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन हरिद्वार और द अवेयर पीपुल्स सोसायटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूसरों की जान बचाने के लिए 108 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
रविवार को श्री उदासीन संस्कृत महाविद्यालय कृष्णानगर कनखल हरिद्वार में लगाए गए शिविर का उद्घाटन शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, विशाल ननकानी और विनीत बांगा ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि लोगों को दूसरों की जान बचाने के लिए रक्तदान के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने 18 वीं बार रक्तदान किया। इसके अलावा जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचकर शिक्षकों और अन्य लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर भूमानंद अस्पताल की ओर से संचालित मदर टेरेसा ब्लड बैंक टीम में डॉ. तनवीर, जावेद आलम, आंचल, गौरव, संदीप कुमार, माला, द अवेयर पीपुल्स सोसायटी के गंगा प्रसाद कोठारी, नरेश सेमवाल, अनिल कुमार, पूजा वालिया, रोमिता कोठारी, यशपाल दरगन, रमेश चौधरी व शिक्षक एशोसिएशन की तरफ से डा. शिवा अग्रवाल, रवि गोस्वामी, राजेश कुमार, ब्लड रिलेशन टीम के मधुर वासन, मयंक चौहान, गौरव पाराशर, प्रदीप पाल, हिमांशु अरोरा आदि मौजूद रहे।
----------------
सीएम ने शिक्षकों को किया सम्मानित
हरिद्वार। जगजीतपुर स्थित सरकारी आईटीआई तैनात प्रदीप प्रजापति को टीचर ऑफ द ईयर का अवार्ड और राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर चार ज्वालापुर के अध्यापक दिनेश सिंह रावत को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।
रविवार को शिक्षक दिवस के रूप में देहरादून में हुए कार्यक्रम में सीएम ने शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पूरे उत्तराखंड से प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग में कार्यरत तीन शिक्षकों को ही बेस्ट टीचर का अवार्ड मिला है। प्रदीप प्रजापति के अलावा देहरादून से बृजपाल और मितेंद्र चौहान को भी शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया है। संवाद