फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्तऋषि क्षेत्र में पुलिस ने गंगा में बनवाई पत्थरों की ठोकर

विज्ञापन
सप्तऋषि क्षेत्र में गंगा में पत्थरों की ठोकर बनवाने का कार्य। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
सप्तऋषि क्षेत्र के परमार्थ घाट के आसपास गंगा में नहाते समय लगातार होते हादसों के बाद पुलिस ने रविवार को गंगा में पत्थरों की ठोकर बनवाई। इसके साथ ही वहां पर चेतावनी बोर्ड भी लगवाए गए। वहीं गंगा में डूबे लोगों के शवों की तलाश के लिए गंगा किनारे उगी झाड़ियों में ड्रोन उड़ाया गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के सप्तऋषि क्षेत्र में लगातार लोगों के स्नान के दौरान गंगा में बहने की घटनाएं बढ़ रही है। शुक्रवार को संस्कृत विद्यालय का छात्र डूब गया था। वहीं शनिवार को पत्नी के साथ स्नान करने के लिए गया शांतिकुंज का साधन भी पानी के तेज बहाव में बह गया। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए रविवार को सप्तऋषि चौकी प्रभारी प्रवीन रावत ने गंगा में जेबीसी के माध्यम से पत्थरों की ठोकर बनवाई। जिसके बाद यहां पर चेतावनी बोर्ड भी लगवाए। वहीं चौकी प्रभारी खुद आश्रमों में जाकर वहां ठहरने वाले श्रद्धालुओं से अपील कर रहे हैं कि गहरे पानी में जाकर स्नान न करें। इसके अलावा डूबे हुए लोगों की तलाश में रविवार को ड्रोन भी उड़वाए गए। गंगा किनारे उगी झाड़ियों में देखा गया कि कहीं कोई शव तो नहीं अटका हुआ। इसके अलावा शांतिकुंज के साधक व संस्कृत विद्यालय के छात्र के शवों की तलाश के लिए मोहम्मदपुर झाल, आसफनगर झाल, रानीपुर झाल पर परिजनों को पुलिस की टीमों के साथ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें