फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु व्यापारियों को मिलेगा चिकित्सा बीमा का लाभ : हरक

विज्ञापन
स्मार्ट वेंडिंग जोन में रजिस्ट्रेशन शिविर का उद्धाटन के दौरान मौजूद श्रम मंत्री हरक सिंह रावत व ? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
असंगठित क्षेत्र के रेहड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स (लघु व्यापारियों) को भी ईएसआई चिकित्सा एवं दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। प्रथम स्मार्ट वेंडिंग जोन के पंजीकृत लघु व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन से इसकी शुरुआत हो गई। श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने शनिवार को शिविर में 50 व्यापारियों का ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर इसकी शुरुआत की। नगरीय फेरी नीति के तहत निगम में पंजीकृत सभी लघु व्यापारियों को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की पहल पर लघु व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिलाने के उद्देश्य से चंडी चौराहा बेलवाला स्थित प्रांगण में शिविर लगाया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने शिविर में लघु व्यापारियों का पंजीकरण कर उद्घाटन किया। हरक सिंह रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में कामगारों को इनका लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के लघु व्यापारियों को ईएसआई और बीमा योजना का लाभ दिलाया जा रहा है।
लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने बताया कि स्मार्ट वेंडिंग जोन में 50 लघु व्यापारी पंजीकृत हैं। शनिवार को सभी व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। नगर निगम में पंजीकृत अन्य व्यापारियों का को भी योजना का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें 65 रुपये मासिक किश्त जमा होगी, जबकि ढाई लाख रुपये का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। इस दौरान आलोक मिश्रा, भाजपा नेता पंडित चंद्रकांत शर्मा, किरण सॉफ्टवेयर के केंद्रीय प्रबंधक अभय सिंह, मनोज मंडल, राजेंद्र पाल, मोहनलाल, जय सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें