फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: खेलते हुए गंगनहर में गिरी साढ़े छह साल की बच्ची, शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर में गिरी एक बच्ची का शव पथरी पावर हाउस से बरामद हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। वहीं, पथरी में भी गंगा में एक शव मिला है मृतक की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, साढ़े छह वर्षीय राधिका पुत्री चमन निवासी जमालपुर खुर्द रानीपुर बुधवार को गंगनहर में खेलते हुए गिर गई थी। वह किनारे पर बहकर आए फूल को उठाने गई थी और पैर फिसलकर गंगनहर में गिर गई थी। उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को शव पथरी पावर हाउस के पास गंगनहर से बरामद हो गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
वहीं, दूसरी तरफ पथरी थाना क्षेत्र में बिशनपुर झारड़ा के पास गंगा नदी में एक व्यक्ति का शव पानी के बहाव में बहकर पहुंचा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। करीब 50 वर्षीय मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें