फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कमरे में पंखे से फंदा लगा युवती ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने कमरे के अंदर पंखे पर फांसी का लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आ पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की दोपहर सूचना मिली कि चौक बाजार पाठकवाड़ा में एक युवती ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली है। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट, चौक बाजार चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे के फंदे पर लटके युवती के शव को नीचे उतरवाया गया। मृतिका का पहचान श्रुति (20) निवासी पाठकवाड़ा चौक बाजार ज्वालापुर के रूप में हुई है।
कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि युवती के पिता नहीं है। मां लता बुटिक चलाती है। पूछताछ में पता चला कि युवती दोपहर में घर पर अकेली थी। उसने कमरे के अंदर जाकर फांसी लगा ली। बड़ी बहन ने काफी देर तक कमरे से बाहर न अंदर की तरफ झांककर देखा तो उसने श्रुति को फांसी पर लटका देखा। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें