फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के नाम पर मांगे साढ़े छह लाख, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गंगा में स्नान करने के लिए आए दिल्ली के युवकों में से एक युवक डूब गया था। इसके बाद डूबे युवक के साथियों को पुलिस ने कोतवाली में बैठा लिया। युवकों को छुड़ाने के लिए आए परिजनों से पुलिस के नाम पर छह लाख रुपये मांगे गए। परिजनों ने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर से शिकायत की। एडीजी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल अमरजीत सिंह के मुुताबिक दिल्ली के गांव रजोकरी निवासी राजकुमार ने शिकायत देकर बताया कि 14 अगस्त को रजोकरी से बंशीराम के साथ तीन दोस्त राहुल, धर्मेंद्र और धनुष गंगा स्नान को आए थे। सभी ने शराब पी। शराब के नशे में बंशीराम गंगा में डूब गया। इसके बाद बंशीराम के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीनों दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाया। राजकुमार का आरोप है कि इस बीच राहुल के संपर्क में दिल्ली निवासी ब्रिजेश आया। उसने तीनों युवकों को पुलिस से छुड़वाने के लिए 6.50 लाख रुपये की मांग की। 19 अगस्त को रुपये की मांग करते हुए पुलिस को रुपये देने की बात भी कही गई।
आरोप है कि तीनों युवकों को ब्रिजेश ने गांव रजोकरी से उठवा लेने की धमकी भी दी थी। इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तीनों युवकों को पुलिस ने क्लीन चिट देते हुए छोड़ दिया। राजकुमार का कहना है कि अगले दिन उनकी भाभी उर्मिला देवी को फोन आया और 4.50 रुपये डलवाने के लिए खाता नंबर दिया। राजकुमार ने अपने मित्र जय प्रकाश तिवारी को इस बात की जानकारी दी। इस पर देहरादून में एडीजी से शिकायत की गई। एडीजी के आदेश के बाद पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर आरोपी ब्रिजेश पता नामालूम और गजेंद्र निवासी श्याम बैकुंठ धाम थाना श्यामपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। दोनों आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें