फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप की कैंचुली देने के बहाने महिला से लूटे जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को सांप की केंचुली देने के लिए आरोपी जंगल में ले गया। आरोपी ने महिला को पत्थर मारकर घायल कर दिया और उसके आभूषण लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कनखल थाना प्रभारी दीपक कठैत के मुुताबिक कृष्ण कन्हैया रंगा निवासी बी विंग आनंद सीएचसी नटवर नगर रोड जोगेश्वरी मुंबई हाल निवासी पुरुषोत्तम विहार ने शिकायत देकर बताया कि वह 15 सितंबर 2021 से हरिद्वार के कनखल में रह रहे हैं। कृष्ण कन्हैया ने बताया कि उसकी मां चंदा देवी रंगा की मुलाकात एक सपेरे से हुई। सपेरा ने उसकी मां को सांप की केंचुली देने को कहा। आरोप है कि आरोपी युवक ने 17 नवंबर को उसकी मां को मातृ सदन रोड जगजीतपुर कनखल में बुुलाया और कहा कि अभी उसका भांजा आएगा। जिसके पास सांप की केंचुली है।
कृष्ण के मुुताबिक कुछ ही देर में एक युवक बाइक पर आया और उसकी मां को मातृ सदन रोड से पुल पार कर जंगल की तरफ ले गया। जिसके बाद उक्त युवक ने उसकी मां के सिर और चेहरे पर पत्थरों से वार कर दिया और बेहोश हो गई। आरोपी उनको मरी समझकर हाथों से सोने की दो जोड़ी चुड़ियां और सोने की अंगुठी निकालकर फरार हो गया। राहगीरों ने उनकी मां को बंगाली अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी मां को मंगलवार को होश आया और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें