भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना किसी भी तरह से ठीक नहीं है। इससे किसानों के बच्चे आत्महत्याएं करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान पथ और अग्नि पथ एक है। इसलिए देशभर में दोनों को लेकर अब एक साथ संघर्ष किया जाएगा। किसानों के बच्चे ट्रैक्टर लेकर संघर्ष करने के लिए आगे आएंगे।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) को बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय किसान महाकुंभ (चिंतन शिविर) शुरू हो गया। पहले दिन किसानों ने संगठन और अन्य गतिविधियों पर चर्चा की। बाकी दो दिन किसानों की समस्याओं पर मंथन करने के बाद प्रस्ताव पास किए जाएंगे। किसानों ने वीआईपी घाट समेत लालकोठी पर कब्जा जमा लिया। किसानों ने यहां ट्रैक्टर ट्राली खड़े कर टेंट लगा दिया है।
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से हरिद्वार-देहरादून हाईवे स्थित चौधरी चरण सिंह वीआईपी घाट पर आमजन को जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। यहां वीआईपी श्रेणी में आने वाले लोगों को ही गंगा स्नान और अन्य धार्मिक कार्य करने दिया जाता है। बृहस्पतिवार से भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के नेतृत्व में धर्मनगरी में शुरू हुए किसान महाकुंभ में शामिल होने के लिए पहुंचे किसानों ने यहां डेरा डाल दिया है। घाट को पूरी तरह से अपने हाथों में लेने के बाद किसान महाकुंभ और अपने कार्यक्रम शुरू कर दिए।
किसानों के आगे वीआईपी घाट के सभी कानून धरे रह गए। किसानों ने यहां खाना बनाने और अन्य के इंतजाम किया है। वीआईपी घाट और लालकोठी पर किसानों ने बैनर लगाने के साथ अपने कपड़े सूखाने के लिए टांग दिए। अब आज शुक्रवार और शनिवार को किसानों के मुद्दों पर चर्चा करने के साथ आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
किसान महाकुंभ तक फ्री रहेगा वीआईपी घाट
किसानों की ओर से वीआईपी घाट पर अपना कब्जा कर लिए जाने से किसान महाकुंभ चलने तक घाट फ्री रहेगा। किसी को भी वीआईपी घाट पर जाने से रोका और टोका नहीं जाएगा। ऐसे में वीआईपी घाट पर जाकर कोई भी स्नान कर सकता है।
ये हैं किसानों के मुद्दे और मांग