फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह के लिए राजाजी के दरवाजे हुए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व के दरवाजों पर पांच माह के लिए ताले लग गए हैं। अब नवंबर में सैलानी जंगल सफारी कर सकेंगे। वहीं, पिछले साल के मुकाबले चीला रेंज में दो गुना पर्यटक जंगली जानवरों के दीदार के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से 15 नवंबर से सैलानियों के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट खोल दिए जाते हैं। इसमें जंगली जानवरों के लिए प्रसिद्ध चीला रेंज में भी पर्यटकों को जंगल सफारी कराई जाती है, लेकिन बरसात के सीजन में सभी गेेटों को बंद कर दिया गया है। 15 जून को चीला रेंज के साथ ही हरिद्वार रानीपुर गेट को भी बंद कर दिया गया। अब फिर से पर्यटकों के लिए जंगल सफारी के दरवाजे 15 नवंबर को खोले जाएंगे। इस बार पिछले साल के सापेक्ष करीब दो गुना सैलानियों ने जंगल सफारी का आनंद उठाया। पिछले साल 12854 सैलानियों ने जंगल सफारी की थी, जबकि इस साल 21664 पर्यटक जंगल सफारी के लिए चीला पहुंचे। इससे इस बार चीला रेंज प्रशासन के राजस्व में भी अच्छा खासा इजाफा देखने को मिला है। रेंजर विजय सैनी ने बताया कि बुधवार को जंगल सफारी के लिए गेट बंद कर दिए गए हैं।
कोरोना में विदेशियों ने नहीं बढ़ाए कदम
कोरोना संक्रमण काल में विदेशी सैलानियों ने चीला में जंगल सफारी के लिए कदम नहीं बढ़ाए हैं। 2020-21 में विदेशी सैलानियों की संख्या मात्र 23 रही। इस साल पिछले वर्ष के मुकाबले कुछ बढ़ोतरी होते हुए 216 विदेशी नागरिक यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें