फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से जनता का हुआ मोहभंग: वीरेंद्र

विज्ञापन
युवाओं को कांग्रेस की सदस्ता दिलवाते यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र रावत । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत ने कहा कि जनता का भाजपा से अब मोहभंग हो गया। भाजपा राज में युवा सबसे ज्यादा बेरोजगार हुए हैं। इसका जवाब युवा और राज्य की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में देगी।
विज्ञापन

राधा कृष्णधाम में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को वीरेंद्र रावत ने पूर्व प्रदेश सचिव धर्मवीर सैनी के संयोजन में कनखल क्षेत्र के शिक्षक अनिल पांडेय समेत कई लोगों को कांग्रेस में शामिल कराया। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन पृथ्वीपाल सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा शासनकाल में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस में हर वर्ग का सम्मान होता है। कांग्रेस की तरफ लोगों का रुझान बढ़ रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।
संचालन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने किया। इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष नीरव साहू, महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश भाटी, विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नितिन तेश्वर, राकेश कुमार कश्यप, शुभम जोशी, रोहित नेगी, हरेंद्र सैनी, हरीश शुक्ला, अमित, भानु पांडेय, त्रिदीप, विपुल त्यागी, पीयूष पंडित, अनिकेत कौशिक, कृष्णा, हर्षित लखेड़ा, शिवम सूर्यवंशी, राहुल, हृदयेश शर्मा, आर्यन गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें