फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव कृपा से होती है सुख समृद्धि व वैभव की प्राप्ति: कैलाशानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि श्रावण में सच्चे मन से की गई भगवान शिव की आराधना से व्यक्ति का जीवन बदल जाता है और उसके उत्तम चरित्र का निर्माण होता है। जिससे वह स्वयं को सत्य के मार्ग पर अग्रसर कर अपने कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। शिव कृपा से श्रद्धालु को सुख समृद्धि व वैभव की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

श्री दक्षिण काली मंदिर प्रांगण में श्रद्धालु भक्तों को शिव आराधना का महत्व बताते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि भगवान शिव की महिमा अपरंपार है। उनकी कृपा का पात्र जो व्यक्ति बन जाता है। उसका जीवन स्वयं ही उन्नति की ओर अग्रसर हो जाता है। देवों के देव महादेव अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर कर उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस दौरान लाल बाबा, आचार्य पवनदत्त मिश्र, अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, पंडित प्रमोद पांडे, कृष्णानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें