निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद रविवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां हाईवे स्थित कश्यप धर्मशाला में कश्यप निषाद संगठन उत्तराखंड के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद ने कहा कि संगठित होकर ही समाज की समस्याओं को हल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं के निसरण में हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जल्द भेंटवार्ता कर समाजकी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराकर हल करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी राजवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष महिला शोभना कश्यप, प्रदेश महासचिव बिशनपाल कश्यप, जिला अध्यक्ष ऋषिपाल कश्यप, मंडल अध्यक्ष सुंदर कश्यप, अंजना सिंह कश्यप, उपेंद्र कश्यप, देवराज कश्यप, शिवकुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।