फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी जनता: पांडे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के साथ झूठे वायदे किए। जिन्हें भाजपा पूरे नहीं कर पाई। जनता में आक्रोश है और वह सरकार बदलने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि 2022 में जनता कांग्रेस की सरकार बनाकर भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देना चाहती है।
विज्ञापन

उन्होंने यह बात बहादराबाद स्थित एक होटल में कांग्रेस का ‘मेरा बूथ मेरा गौरव’ का प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में जिलेभर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। कांग्रेस नेता एसपी सिंह ने कहा कि मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान में कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए अभी से तैयार रहना होगा। ज्वालापुर विधानसभा में तीन गांव ऐसे हैं, जिनको अभी तक राजस्व ग्राम घोषित नहीं किया। उन्होंने कहा कि ज्वालापुर विधानसभा का नाम बदलना चाहिए, क्योकि ज्वालापुर इस विधानसभा में नहीं आता है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर ने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों में सभी वर्ग के लोगों को जोड़ने का काम किया। भाजपा तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इस दौरान जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि बहादुर, संजय पालीवाल, विजयपाल सिंह, दिनेश कुमार, पवन कुमार राठौर, नत्थू सिंह, रोशनलाल, महेश प्रताप राणा, रविबहादुर, कुल्वेंद्र सिंह, दीपक कुमार, बच्चन कुमार, याकूब अली, लक्ष्य चोहान, मेहर सिंह, मुकुल चौहान, शहनवाज अली, तनुज चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें