फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक संघर्ष समिति का स्कूलों के खिलाफ मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों की मनमानी को लेकर अभिभावक संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया है। समिति ने 1100 अभिभावकों का हस्ताक्षर वाला ज्ञापन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा सचिव को भेजा है। उन्होंने स्कूलों का निरीक्षण कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को अभिभावक समिति के सदस्य कलक्ट्रेट भवन पहुंचे। वहां डीएम की गैर मौजूदगी में समिति के सदस्यों ने अपर जिलाधिकरी प्रशासन पीएल शाह को सीएम और सचिव को संबोधित ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की ओर से जमकर मनमानी की जा रही है। ट्यूशन फीस से लेकर परिवहन शुल्क दोगुना तक दिया गया है। अभिभावकों का निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाना मुश्किलों भरा हो रहा है। अधिकारी भी कुछ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में अरविंद, राजू, दीपा, पंकज, मधु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें