फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा, चार महिला सहित सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और ज्वालापुर पुलिस ने पॉश कालोनी स्थित होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली की एक महिला होटल को किराए पर लेकर सेक्स रैकेट चला रही थी। पुलिस ने चार महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को सूचना मिली कि गोविंदपुरी स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद सेल प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने टीम के साथ होटल में छापा मारा। पुलिस वहां से चार महिलाओं समेत सात लोगों को पकड़कर ज्वालापुर कोतवाली ले आई। वहां उनसे पूछताछ की गई। दिल्ली निवासी महिला ने बताया कि उसने पांच माह पहले ही होटल लीज पर लिया है। आकाश नाम व्यक्ति उसका सहयोगी है। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी महिलाओं और उनके सहयोगी आकाश निवासी मकबरा नजीबाबाद बिजनौर, अभिनव शर्मा निवासी चेतन देव कुटिया कनखल, नीरज निवासी वाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें