फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी 49वीं वाहिनी के खिलाड़ियों का 32 पदकों पर कब्जा

विज्ञापन
रुद्रपुर में आयोजित तीन दिवसीय जूडो कलस्टर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद खिलाड़िय? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
रुद्रपुर में आयोजित तीन दिवसीय जूडो कलस्टर प्रतियोगिता में 40वीं वाहिनी पीएसी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 32 पदकों पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पीएसी के सेनानायक मंजूनाथ टीसी ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

उत्तराखंड के रूद्रपुर में नौ से 11 अक्तूबर तक आयोजित हुई तीन दिवसीय 20वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय पुलिस व पीएसी वाहिनी जूडो कलस्टर प्रतियोगिता में 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार की पुरुष टीम द्वारा आठ स्वर्ण पदक, चार रजत पदक व सात कांस्य पदक और महिला वर्ग टीम द्वारा चार स्वर्ण पदक, पांच रजत पदक व चार कांस्य पदक समेत कुल 12 स्वर्ण पदक, नौ रजत पदक व 11 कांस्य पदक प्राप्त किए। सभी जनपद/वाहिनीयों में 40वीं वाहिनी पीएसी द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। इस दौरान उप सेना नायक अरुणा भारती, सहायक सेनानायक कमलेश पंत, ओमप्रकाश भट्ट, शिविर पाल राजपाल सिंह रावत, विक्रम सिंह भंडारी और विरेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें