युवक का एटीएम बदलकर अज्ञात व्यक्ति ने एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया है।
कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी के मुुताबिक कोतवाली हरिद्वार निवासी शंकर लाल का कनखल स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में खाता है। शंकर लाल ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह 28 अगस्त को पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में रुपया निकालने के लिए गया था।
इस दौरान वहां आए किसी व्यक्ति ने उसकी मदद करने के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके साथ ही उसके खाते से एक लाख रुपया निकाल लिया गया। रुपया निकालने के दौरान उसका मोबाइल फोन बंद था। जिस कारण उसके फोन पर मैसेज भी नहीं आया। जब शंकर लाल ने फोन खोला तो मैसेज आया। जिसके बाद उसे रुपये निकलने के बारे में पता चला। शंकर लाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामला साइबर सेल को ट्रांसफर किया गया है।