फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन आज से, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिला और पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी हैं। कलक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कलक्ट्रेट जाने वाले रास्तों पर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को बैरीकेडिंग भी करा दी है। सुरक्षा का पूरा जिम्मा एसपी सिटी संभालेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए आज से कलक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो जाएगी। कलक्ट्रेट परिसर शुक्रवार से छावनी में तब्दील हो जाएगी। यहां पर थाना पुलिस के अलावा, पीएसी, पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया है। इसके साथ ही चेकिंग फिक्सिंग यंत्र भी लगाए गए है। नामांकन को देखते हुए कलक्ट्रेट की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर बैरीकेडिंग करा दी गई है। प्रत्येक रास्ते पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया 28 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान 23 जनवरी को अवकाश रहेगा।
वहीं 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवकाश पर भी नामांकन दाखिल नहीं होंगे। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रत्याशी के साथ केवल दो प्रस्तावक ही अंदर जा सकेंगे। रोशनाबाद मुख्य चौराहे एवं विकास भवन में बनी पार्किंग में ही वाहन पार्क होंगे, उससे आगे वाहन ले जाने की अनुमति नहीं है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे से ही पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात हो जाएंगे। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें